Posts

65 हरियाणा के किसान ने उगाया अनोखा फुल ! 2 महीने तक नहीं मुरझाता

Image
  हरियाणा के किसान ने उगाया अनोखा फुल ! 2 महीने तक नहीं मुरझाता हरियाणा के किसान देश और विदेश में अपनी खेती के लिए फेमस है। पलवल जिले के प्रगतिशील किसान बिजेंद्र दलाल उन्हीं में से एक है। वे तकनीक के साथ फूलों की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी ले रहे हैं। हरियाणा, पंजाब व उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए वे रोल मॉडल से कम नहीं हैं। दूर-दूर से लोग उनसे जानकारी लेने पहुंचते हैं। गुलाब और ब्रासिका की करते हैं खेती… – 1984 से खेती कर रहे बिजेंद्र दलाल बताते हैं कि शुरूआत में तो उन्होंने परंपरागत खेती की लेकिन धीरे-धीरे जानकारी बढ़ी तो फूलों की खेती शुरू की। – आज वे बड़े स्तर पर गुलाबों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने नेट हाउस में साढ़े आठ एकड़ जमीन पर 25 से 30 हजार गुलाब के पौधे लगा रखे हैं। – इन पर उनकी कोस्ट लगभग 25 लाख रुपए आई। फसल आने के पहले साल 5 लाख रुपए मुनाफा लिया और अगले 4 साल तक 10 लाख रुपए मुनाफा आने का अनुमान है। जापान से बीज मंगाकर उगाया ब्रासिका – बिजेंद्र दलाल ने अपने खेतों में 60 दिनों तक न मुरझाने वाला फूल ब्रासिका भी उगाया था। इसका बीज उन्होंने जापान से मंगाया था। यह फूल 2 मह...

64 डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़कर शुरू की खेती, हर महीने कमाता है लाखों रुपए

Image
  डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़कर शुरू की खेती, हर महीने कमाता है लाखों रुपए 27 साल के संदेश पाटिल ने केवल ठंडे मौसम में फलने-फूलने वाली केसर की फसल को महाराष्ट्र के जलगांव जैसे गर्म इलाके में उगाकर लोगों को हैरत में डाल दिया है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर जिद के बलबूते अपने खेतों में केसर की खेती करने की ठानी और अब वे हर महीने लाखों का मुनाफा भी कमा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लोकल और ट्रेडिशनल फसल के पैटर्न में बदलाव किए।  इंटरनेट से ली खेती की जानकारी… जलगांव जिले के मोरगांव खुर्द में रहने वाले 27 साल के संदेश पाटिल ने मेडिकल ब्रांच के बीएएमएस में एडमिशन लिया था, लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा। उनके इलाके में केला और कपास जैसी लोकल और पारंपरिक फसलों से किसान कुछ खास मुनाफा नहीं कमा पाते थे। इस बात ने संदेश को फसलों में एक्सपेरिमेंट करने के चैलेजिंग काम को करने इंस्पायर किया। इसके बाद उन्होंने सोइल फर्टिलिटी की स्टडी की। उन्होंने मिट्टी की उर्वरक शक्ति (फर्टिलिटी पावर) को बढ़ाकर खेती करने के तरीके में एक्सपेरिमेंट करने की सोची। इसके लिए उन्होंने राजस्थान में की जा रही केसर की खेती...

63 इस किसान ने अपने गांव को बनाया मिनी इजरायल, सालाना 1 करोड़ की कमाई

Image
  इस किसान ने अपने गांव को बनाया मिनी इजरायल, सालाना 1 करोड़ की कमाई खेती किसानी के मामले में इजरायल को दुनिया का सबसे हाईटेक देश माना जाता है। वहां रेगिस्तान में ओस से सिंचाई होती है, दीवारों पर गेहूं, धान उगाए जाते हैं, भारत के लाखों लोगों के लिए ये एक सपना ही है। इजरायल की तर्ज पर राजस्थान के एक किसान ने खेती शुरू की और आज उनका सालाना टर्नओवर सुन कर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर राजस्थान के जयपुर जिले में एक गांव है गुड़ा कुमावतान। ये किसान खेमाराम चौधरी (45 वर्ष) का गांव है। खेमाराम ने तकनीकी और अपने ज्ञान का ऐसा तालमेल भिड़ाया कि वो लाखों किसानों के लिए उदाहरण बन गए हैं। आज उनका मुनाफा लाखों रुपए में है। खेमाराम चौधरी ने इजरायल के तर्ज पर चार साल पहले संरक्षित खेती (पॉली हाउस) करने की शुरुआत की थी। आज इनके देखादेखी आसपास लगभग 200 पॉली हाउस बन गये हैं, लोग अब इस क्षेत्र को मिनी इजरायल के नाम से जानते हैं। खेमाराम अपनी खेती से सलाना एक करोड़ का टर्नओवर ले रहे हैं। सरकार की तरफ से इजरायल जाने का मिला मौका राजस्थान के जयपुर जिला मुख्यालय से ल...

62 10 गुणा लाभ देने वाली इस तकनिकी का जवाब नही, हर गाँव तक पहुचनी चाहिए

Image
  10 गुणा लाभ देने वाली इस तकनिकी का जवाब नही, हर गाँव तक पहुचनी चाहिए मध्य प्रदेश के धार जिले के एक किसान रवि पटेल ने प्याज स्टोरेज की एक देसी कारगर तकनीक बनाई है। इसे अपनाकर वे दो साल से प्याज को खेत से निकालते ही 2 से 3 रुपए किलो के भाव पर बेचने के बजाय बारिश बाद 30 से 35 रुपए किलाे में बेच कर लाभ कमा रहे हैं। तीसरे साल भी उन्होंने प्याज का इसी तकनीक से स्टोरेज किया है। इस किसान ने देसी टेक्नोलॉजी से बनाया कोल्ड स्टोरेज, ऐसे करता है काम >> कैसे काम करती है रवि की ये टेक्नोलॉजी…  – रवि बंद कमरे में लोहे की जाली को जमीन से 8 इंच ऊंचा बिछाते हैं। ऐसा करने के लिए कुछ-कुछ दूरी पर दो-दो ईंटें रखते हैं। उसके ऊपर प्याज का स्टोरेज करते हैं। – लगभग 100 स्क्वेयर फीट की दूरी पर एक बिना पैंदे की कोठी रखते हैं। ड्रम के ऊपरी हिस्से में एक्जॉस्ट पंखे लगा देते हैं। – पंखे की हवा जाली के नीचे से प्याजों के निचले हिस्से से उठ कर ऊपर तक आती है। इससे पूरे प्याजों में ठंडक रहती है। – दोपहर में हवा गर्म होती है, इसलिए दिन की बजाय रातभर पंखे चलाते हैं। – पटेल ने इस तकनीक से 1000 क्विंटल प्या...

61 अब बिना मिट्टी और पानी के हवा में उगेंगे आलू ! पैदावार भी 10 गुना ज्यादा होगी

Image
  अब बिना मिट्टी और पानी के हवा में उगेंगे आलू ! पैदावार भी 10 गुना ज्यादा होगी करनाल. मिट्टी में तो आलू उगते सभी ने देखे होंगे लेकिन हरियाणा में अब हवा में आलू उगेंगे और पैदावार भी करीब 10 से 12 गुना ज्यादा होगी। हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में इस तकनीक पर काम पूरा कर लिया है, अप्रैल 2020 तक किसानों के लिए बीज बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस तकनीक का नाम है एरोपोनिक। इसमें जमीन की मदद लिए बिना हवा में ही फसल उगाई जा सकती है। इसके तहत बड़े-बड़े बॉक्स में आलू के पौधों को लटका दिया जाता है। जिसमें जरूरत के हिसाब से पानी और पोषक तत्व डाले जाते हैं। हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र ने शुरू की एरोपोनिक तकनीक एक पौधा 40 से 60 छोटे आलू देगा, जिन्हें खेत में बीज के तौर पर रोपित किया जा सकेगा एरोपोनिक तकनीक से बड़े-बड़े बॉक्स में आलू के पौधों को लटका दिया जाता है। इस तकनीक में जरूरत के हिसाब से पानी और पोषक तत्व डाला जाता है। इस तकनीक में जड़ें बढ़ने लगती हैं तो उसमें आलू के छोटे-छोटे ट्यूबर बनने शुरू हो जाते हैं। एरोपोनिक तकनीक से बड़े-बड़े...

60 कहीं भी उगा सकते हैं बटन मशरूम, एक सीजन में 3 लाख तक कमाएं

Image
  कहीं भी उगा सकते हैं बटन मशरूम, एक सीजन में 3 लाख तक कमाएं नई दि‍ल्लीत। अगर खेतीबाड़ी के जरि‍ए अच्छीा कमाई करने के तरीका खोज रहे हैं तो बटन मशरूम की खेती एक अच्छाै ऑप्शकन हो सकता है। यह मशरूम की ही एक कि‍स्म  होता है, मगर इसमें मि‍नरल्स और वि‍टामि‍न खूब होते हैं। इसकी खासि‍यत ये है कि‍ आप एक झोंपड़ी में भी इसकी फायदेमंद खेती कर सकते हैं। मशरूम अपने हेल्थ बेनेफि‍ट्स की वजह से लगातार पॉपुलर हो रही है।फुटकर में इसका रेट 300 से 350 रुपए कि‍लो है। बड़े शहरों में तो यह इसी रेट में मि‍लता है। थोक का रेट इससे करीब 40% तक कम होता है। कई लोगों ने पारंपरि‍क खेती को छोड़कर मशरूम उगाना शुरू कर दि‍या है और अब अच्छी  खासी कमाई कर रहे हैं। जैसे गोरखपुर के कि‍सान राहुल सिंह। आगे पढ़ें कि‍तनी होगी कमाई उपज और मुनाफे का गणि‍त राहुल हर साल 4 से 5 क्विंटल कंपोस्टी बनाकर उसपर बटन मशरूम की खेती करते हैं। इतनी कंपोस्टज पर करीब 2000 कि‍लो मशरूम पैदा हो जाता है। एक क्विंटल कम्पोस्ट में डेढ़ किलो बीज लगते हैं। इसकी बाजार में कीमत 200 से 250 रुपए होती है। मशरूम का थोक रेट 150 से 200 रुपए कि‍लो है। ...

59 एक हेक्‍टेयर में 10 लाख की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती

Image
  एक हेक्‍टेयर में 10 लाख की कमाई करा सकता है पपीता, ऐसे करें खेती नई दिल्ली. खेती से कमाई कराने के मामले में पपीता आपके लिए एक बेहतर विकल्पे हो सकता है। हाल के दौर में मार्केट में आई हाईब्रिड किस्मोंी के चलते पपीते से कमाई करना पहले से ज्याकदा आसान हुआ है। आप एक हेक्टेरयर पपीते की खेती से एक सीजन में करीब 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। पपीते की खासियत यह है कि इसकी फसल जल्दीक तैयार होती है और साल भर मे फसल देने लगती है। एक ही फसल से आप 3 साल तक उपज भी ले सकते हैं। इसके चलते एक बार पेड़ तैयार होने पर लागत भी कम होती जाती है। आइए जानते हैं पपीते की खेती के बारे में और इसके जरिए कमाई कैसे संभव है।  भारत के ज्यादातर हिस्सों में कर सकते हैं पपीते की खेती पपीते की खेती के लिहाज से भारत एक उपयुक्तो देश है। इसे अधिकतम 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उगाया जा सकता है। ऐसा तापामान कमोबेश पूरे भारत में पाया जाता है। पतीते की खेती के लिए न्यूतनतम तापमान 5 डिग्री होना चाहिए। मतलब आप इसे पहाड़ों से सटे इलाकों में भी उगा सकते हैं। इस लिहाज से आप भारत के किसी भी कोने में रहते हैं...